GAIL Q3 Results: सरकारी कंपनी के लाभ में वृद्धि, डिविडेंड की घोषणा

GAIL, सरकारी क्षेत्र की कंपनी है जिसने अपने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। व्यापारिक वर्ष 2024 के तीसरे तिमाही में, अर्थात् दिसंबर तिमाही के दौरान, कंपनी का संयुक्त आधार बढ़ा है। मार्जिन पर हल्का सुधार देखने के बाद, अब शेयर में गति की संभावना बढ़ती नजर आ रही है। तीसरे तिमाही के आधार पर आय में बढ़ोतरी भी नजर आई है। GAIL कंपनी के रिजल्ट बेहतरीन आने के बाद, GAIL कंपनी ने शेयरहोल्डर्स के लिए अंतरिम डिविडेंड का भी एलान किया है।

GAIL का तीसरे तिमाही (Q3) का राजस्व: Q3 में कंपनी की समेकित (कंसोलिडेटेड) आय ₹34,254 करोड़ रही जिसका GAIL कंपनी ने ₹35070 करोड़ रहने का अनुमान लगाया था. सितंबर तिमाही में यह आंकड़ा ₹31823 करोड़ था जिसके अनुसार देखे तो इस तिमाही आधार पर इसमें 7.6% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

GAIL Q3 Result 2024

GAIL Q3 कर पश्चात लाभ (PAT): तीसरे तिमाही में, GAIL कंपनी का मुनाफा ₹2843 करोड़ रुपए का रहा। जबकि, GAIL कंपनी ने इसका ₹2302 करोड़ रहने का अनुमान लगाया था. इसके पिछली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा ₹2405 करोड़ पर था। अगर तिमाही आधार पर देखा जाए तो इसमें 18.21% की बढ़ोतरी देखने को मिलती है।

GAIL Q3 EBITDA 2024

GAIL Q3 EBITDA और EBITDA Margin: अगर बात करें GAIL कंपनी के कामकाजी मुनाफे की तो तीसरे तिमाही के EBITDA की तो यह ₹3822 करोड़ रहा, जबकि GAIL कंपनी ने इसका अनुमान ₹3315 करोड़ रहने का लगाया था। पिछले तिमाही में कंपनी का EBITDA ₹3492 करोड़ पर था जबकी इस तिमाही के आधार पर EBITDA में 9.4% की ग्रोथ देखने को मिली है, और दूसरी तरफ बात करें अगर EBITDA मार्जिन की तो दिसंबर तिमाही में कंपनी की मार्जिन 11.2% रही। EBITDA मार्जिन में भी तिमाही आधार पर 20 बेसिस प्वॉइंट की सुधार नजर आती हुई दिखाई पड़ रही है। जबकी कंपनी ने EBITDA मार्जिन के 9.45% रहने का अनुमान लगाया था। पिछली तिमाही में कंपनी की मार्जिन 11% थी।

GAIL Q3 interim Dividend 2024

GAIL Q3 डिविडेंड : GAIL कंपनी ने बेहतरीन नतीजों के साथ, अंतरिम डिविडेंड का भी एलान किया है। GAIL कंपनी ने ₹5.50 प्रति शेयर के दाम पर अंतरिम डिविडेंड का एलान किया है। कंपनी ने शेयर होल्डर्स के लिए डिविडेंड रिकॉर्ड डेट 6 फरवरी 2024 को तय किया है, अर्थात जिस भी शेयर होल्डर के डिमेट अकाउंट में 6 फरवरी 2024 के पहले होगा उसे ही डिविडेंड मिलेगा। किसी भी कंपनी द्वारा डिविडेंड हमेशा प्राइमरी अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है।

Leave a Comment