Flipkart के संस्थापक Binny Bansal ने बोर्ड से इस्तीफा दिया

बिन्नी बंसल (Binny Bansal) जो ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) के को-फाउंडर हैं, उन्होंने कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। इस मामले की बिन्नी बंसल और फ्लिपकार्ट कंपनी, दोनों ने पुष्टि की है। Flipkart को वर्ष 2007 में बिन्नी बंसल (Binny Bansal) और सचिन बंसल (Sachin Bansal) ने मिलकर शुरू किया था। बिन्नी बंसल ईकॉमर्स सेक्टर में ही एक नया उद्यम शुरू करने की तैयारी में हैं यह खबर कुछ समय पहले ही आई थी। बिन्नी बंसल ने कुछ महीनों पहले ही फ्लिपकार्ट में अपनी बची हुई हिस्सेदारी भी बेच दी थी। वॉलमार्ट ने वर्ष 2018 में फ्लिपकार्ट को खरीद लिया था। सचिन बंसल अब एक फिनटेक उद्यम नवी का निर्माण कर रहे हैं। बिन्नी बंसल के मुख्य इस्तीफे की वजह उनका नया स्टार्टअप वेंचर OppDoor है। इस इस्तीफे के साथ ही बिन्नी बंसल और सचिन बंसल का नाम फ्लिपकार्ट से पूरी तरह से हट चुका है।

बिन्नी बंसल ने कहा Flipkart मजबूत स्थिति में-

Flipkart के संस्थापक Binny Bansal

फ्लिपकार्ट को छोड़ने पर बिन्नी बंसल ने कहा, ‘उन्हे पिछले 16 वर्षों में फ्लिपकार्ट समूह की उपलब्धियों पर गर्व है। Flipkart कंपनी एक मजबूत लीडरशिप में काम कर रही है और कंपनी बेहतरीन स्थिति में है ऐसा बिन्नी बंसल ने कहा इस्तीफा देने के बाद। बिन्नी बंसल ने आगे कहा फ्लिपकार्ट का भविष्य सुनहरा है। इसी विश्वास के साथ उन्होंने कंपनी को छोड़ने का फैसला लिया है। क्योंकि, उन्हे लग रहा है की फ्लिपकार्ट सही हाथों में है। और उन्होंने फ्लिपकार्ट के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए, कंपनी को सदैव आगे बढ़ने के लिए अपनी शुभकामनाएं दिए। बिन्नी बंसल ने कहा वे कंपनी छोड़ने के बाद भी फ्लिपकार्ट को सपोर्ट करते रहेंगे।

Flipkart कंपनी के सीईओ और बोर्ड के सदस्य कल्याण कृष्णमूर्ति का कहना है, हम पिछले कई वर्षों की बिन्नी की साझेदारी के लिए आभारी हैं। कारोबार के बारे में बिन्नी की अंतर्दृष्टि और गहरी विशेषज्ञता, बोर्ड और कंपनी के लिए बेहतर रही है। फ्लिपकार्ट एक महान विचार और कड़ी मेहनत का नतीजा है, जिसे भारत में खरीदारी के तरीके को बदलने के लिए प्रतिबद्ध टीमों द्वारा खड़ा किया गया है। हम बिन्नी को उनके अगले उद्यम के लिए शुभकामनाएं देते हैं और भारती य रिटेल इकोसिस्टम पर उनके गहरे प्रभाव के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं। हम बिन्नी को उनके नए वेंचर OppDoor के लिए शुभकामनाएं देते हैं। साथ ही उन्हें फ्लिपकार्ट के लिए कार्यों के लिए धन्यवाद कहना चाहते हैं। इस इस्तीफे के साथ ही बिन्नी बंसल और सचिन बंसल का नाम फ्लिपकार्ट से पूरी तरह से हट चुका है।

Leave a Comment