PM नरेंद्र मोदी ने Suryoday Yojana की घोषणा की…

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक महत्वपूर्ण योजना की घोषणा की। उन्होंने “प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना” का ऐलान किया, जिसके तहत 1 करोड़ घरों की छतों पर सोलर सिस्टम इंस्टॉल किए जाएंगे। इस योजना के ऐलान के बाद, बाजार में कई ऐसे शेयर्स लिस्ट हैं जो इस योजना पर फोकस करेंगे।

इसके साथ ही, यह योजना न सिर्फ समर्थन और स्वास्थ को बढ़ावा देगी, बल्कि समाज को भी स्वच्छ ऊर्जा के प्रति जागरूक करने में मदद करेगी। यह स्थानीय बाजारों में नए सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए एक उत्साही और प्रेरित वातावरण को भी बढ़ावा देगी। प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना एक समृद्धि की दिशा में कदम बढ़ाएगी और आम जनता को आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करने में मदद करेगी।

इसमें Borosil Renewable, Sterling & Wilson Renewable, Tata Power समेत कई ऐसे शेयर हैं, जो फोकस में हैं। इनमें से कुछ कंपनियों के शेयर ऐसे भी हैं, जो 5 से 10 फीसदी के साथ, अप साइड ट्रैड कर रहें हैं। इन power stocks पर रखें नजर

Borosil Renewable:-

इस कंपनी ने सोलर गिलास, सोलर PV, और बायोफेसियल का निर्माण करने के साथ-साथ रेलवे स्थानों पर सोलर रूफटॉप स्थापित किया है। उनका लक्ष्य है कि वर्ष 2030 तक 280 गीगा वॉट का इंस्टॉलेशन करना। इस घोषणा के बाद आज इस शेयर के दाम में एक बड़ा उछाल देखा गया, और इस आर्टिकल के लिखे जाने तक, इस स्टॉक के भाव में 13% उछाल के साथ 574 पर देखा गया।

Websol Energy:-

यह कंपनी सेल और मॉड्यूल निर्माता के साथ-साथ रूफटॉप ईपीसी में व्यापार करती है। सितंबर तक भारत में सौर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता लगभग 38 GW तक पहुंच जाएगी और अगले दो – तीन सालों में लगभग 65 GW की नई क्षमता जोड़ी जाने की आशा है। इसके अलावा, अगले 2-3 सालों में कुल क्षमता लगभग 100 गीगावाट तक पहुंचने की उम्मीद है। आज इस शेयर के दाम में एक बड़ा उछाल देखा गया, और इस आर्टिकल के लिखे जाने तक, इस स्टॉक के भाव में 10% के साथ 300.70 रुपये पर अपर सर्किट लग गया था।

Tata Power:-

इस कंपनी की सोलर EPC ऑर्डर बुक लगभग 18,700 करोड़ रुपए की है। FY27 तक रेजिडेंशियल रूफटॉप में 19% CAGR वृद्धि की उम्मीद है। FY23 में 404 MW की रूफटॉप क्षमता जोड़ी गई है। FY24 की पहली छमाही में 641 करोड़ रुपए का रूफटॉप ऑर्डर बुक हो सकता है। आज इस आर्टिकल के लिखे जाने तक, इस स्टॉक के भाव ने अपने नए 52 वीक हाई 365.75 रुपये को बनाया है।

इस घोषणा से स्मार्ट मीटर कंपनियों को भी मिलेगा फायदा। पावर स्टॉक के अलावा, कई स्मार्ट मीटर कंपनियां भी हैं, जिनके स्टॉक में गतिविधि देखने का संभावना है। इसमें HPL Electric और Genus Power जैसी कंपनियां शामिल हैं। HPL Electric कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने के लिए 2000 करोड़ रुपए का ऑर्डर प्राप्त किया है। मौजूदा समय में, ऑर्डर बुक में 85% ऑर्डर स्मार्ट मीटर के लिए हैं और उनकी इलेक्ट्रॉनिक मीटर की क्षमता 11 मिलियन यूनिट है।

इसके अलावा, GENUS POWER के स्टॉक पर भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण होगा। यह एशिया पैसिफिक में 1.5 करोड़ स्मार्ट मीटर सप्लाई करने वाली पहली कंपनी है। कंपनी की कुल ऑर्डर बुक 19,000 करोड़ रुपए की है और स्मार्ट मीटर में 70% का मार्केट शेयर है। यह एकमात्र भारतीय कंपनी है जिसने स्मार्ट मीटर के लिए BIS प्रमाणपत्र प्राप्त किया है। बता दें कि सरकार का 2025 के अंत तक 25 करोड़ स्मार्ट मीटर्स लगाने का लक्ष्य है। नेशनल स्मार्ट ग्रिड मिशन की शुरुआत 20 जुलाई 2021 में हुई थी और अब तक बिहार, यूपी, हरियाणा, और असम में सबसे अधिक स्मार्ट मीटर्स लगाए गए हैं।

Leave a Comment